ePaper

किरायेदारों ने मकान मालकिन व नाबालिग बेटी से किया गैंगरेप

Updated at : 07 Oct 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
किरायेदारों ने मकान मालकिन व नाबालिग बेटी से किया गैंगरेप

सिकरहना (पूचं) : ढाका नगर पर्षद क्षेत्र के एक मुहल्ला में मकान मालकिन व उसकी नाबालिग बेटी से दो किरायेदारों ने दुष्कर्म किया व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता लोकलाज के भय से चुप रही. बाद में परेशान होकर एसपी से मदद की गुहार लगायी. एसपी के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर […]

विज्ञापन

सिकरहना (पूचं) : ढाका नगर पर्षद क्षेत्र के एक मुहल्ला में मकान मालकिन व उसकी नाबालिग बेटी से दो किरायेदारों ने दुष्कर्म किया व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता लोकलाज के भय से चुप रही. बाद में परेशान होकर एसपी से मदद की गुहार लगायी.

एसपी के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ढाका पुलिस जांच में जुट गयी है. दुष्कर्म की घटना मई माह की है. बताया कि चिरैया थाने के परेई निवासी धीरज कुमार व मनोज कुमार बतौर किरायेदार रहते थे. दोनों उसे मां कह कर बुलाते थे. मार्च महीने में दोनों ने व्यापार करने के लिए चार लाख रुपये कर्ज लिये थे.
मई में बेटी स्कूल से घर आयी, तो अकेली देख दोनों ने जान मारने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया व वीडियो बना लिया. बेटी के बताने पर पूछताछ करने गये, तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी. कुछ दिनों के बाद रुपये मांगने लगे, तो एक दिन बेटी के स्कूल जाने के बाद दोनों आरोपितों ने अकेली पाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया व वीडियो बनाकर रुपये मांगने पर वायरल करने की धमकी दी.
मेला देखने आयीं दो किशोरियों को अगवा कर गैंगरेप
निर्मली (सुपौल). नगर पंचायत क्षेत्र से मेला देख कर घर लौट रहीं दो नाबालिग किशोरियों के साथ गैंगरेप किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों किशोरी निर्मली बाजार से मेला देखकर शनिवार की शाम घर लौट रही थीं.
इसी बीच मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र निवासी दोनों किशोरियों को बाइक सवार चार से पांच युवकों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया. किशोरियों द्वारा शोर मचाने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया व सुनसान इलाके में लेकर जाकर दोनों के साथ रात भर गैंगरेप किया.
रविवार की सुबह सभी युवक किशोरियों को बाइक पर बैठा कर लौकही थाना क्षेत्र छोड़ने जा रहे थे कि एनएच 57 पर लौकही पुलिस के गश्ती वाहन देख किशोरियों ने शोर मचा दी. इसके बाद लौकही पुलिस ने बाइक सवार निर्मली थाने के जरौली निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन