होटल में बुलाकर युवती से गैंग रेप, थाना पहुंची पीड़िता, दो गिरफ्तार
Updated at : 27 Sep 2019 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गया जिले की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती से शहर के होटल इंपायर में गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की ने तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार को महिला थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. देर रात करीब नौ बजे पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों […]
विज्ञापन
पटना : गया जिले की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती से शहर के होटल इंपायर में गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की ने तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार को महिला थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. देर रात करीब नौ बजे पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों का नाम नित्यानंद उर्फ ललन शर्मा और दूसरा पंकज कुमार है जो पटना के रहने वाले हैं. जबकि फरार आरोपित संतोष जहानाबाद जिले का बताया जा रहा है.
फोन कर युवती को बुलाया था पटना : जानकारी के अनुसार पीड़िता और तीनों आरोपित शहर के ढक्कन हेल्थ केयर कंपनी में काम काम करते हैं. ऐसे में संतोष कुमार बीते चार अगस्त को ऑफिस के काम का बहाना बनाकर फोन किया और राजाबाजार स्थित होटल इंपायर में धोखा से बुलाया. जहां पहले से होटल में मौजूद ललन और पंकज जोर जबरदस्ती करने लगे.
विरोध करने पर युवती को मारने की धमकी देने लगे. इसके बाद तीनों से बारी-बारी से युवती के साथ गैंग रेप किया. खास बात तो यह है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी देने लगे. मजबूरी में युवती महिला थाना पहुंची और तीनों के खिलाफ लिखित में एफआइआर दर्ज कराया है.
चार अगस्त को होटल
में बुलाकर तीनों ने किया था गैंग रेप
रात नौ बजे पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




