एसटीएफ ने नक्सली मोची को मार गिराया, इंसास राइफल बरामद

Updated at : 11 Aug 2019 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
एसटीएफ ने नक्सली मोची को मार गिराया, इंसास राइफल बरामद

पटना :बिहार-झारखंड के बाॅर्डर हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार को एसटीएफ और नक्सली प्रदुम्न शर्मा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई़ इसमें एसटीएफ की टीम ने नक्सली लालदास मोची उर्फ मुकेश रविदास मार गिराया़ एसटीएफ ने उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ में चार संदिग्ध नक्सली भी पकड़े गये […]

विज्ञापन

पटना :बिहार-झारखंड के बाॅर्डर हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार को एसटीएफ और नक्सली प्रदुम्न शर्मा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई़ इसमें एसटीएफ की टीम ने नक्सली लालदास मोची उर्फ मुकेश रविदास मार गिराया़ एसटीएफ ने उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ में चार संदिग्ध नक्सली भी पकड़े गये हैं.

एसटीएफ उनसे पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार, एक घंटे से अधिक चली इस कार्रवाई में इंसास राइफल सहित कई बड़े हथियार और 125 कारतूस बरामद किये गये हैं. मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है. मोची पटना के भगवानपुर थाने के दनारा का रहनेवाला था. उस पर पटना के पालीगंज, नौबतपुर, मसौढ़ी, जक्कनपुर, किंजर, दुल्हिन बाजार और सकूराबाद थाने में 17 मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन