हरनौत के दुकानदार को बेचे लूटे आभूषण, दुकानदार सहित एक अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 20 Jul 2019 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
हरनौत के दुकानदार को बेचे लूटे आभूषण, दुकानदार सहित एक अपराधी गिरफ्तार

पटना : रामकृष्ण नगर थाने के गौरिया स्थान इलाके में एलआइसी कर्मी हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास पर हुए लूटकांड काे पटना पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है. पुलिस ने एक अपराधी साजन सिंह (धुबौली, रामगढ़वा, मोतिहारी) व आभूषण दुकानदार सुजीत कुमार (हरनौत) को गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से एक देशी […]

विज्ञापन

पटना : रामकृष्ण नगर थाने के गौरिया स्थान इलाके में एलआइसी कर्मी हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास पर हुए लूटकांड काे पटना पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है. पुलिस ने एक अपराधी साजन सिंह (धुबौली, रामगढ़वा, मोतिहारी) व आभूषण दुकानदार सुजीत कुमार (हरनौत) को गिरफ्तार कर लिया.

इन लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, लूटा गया आभूषण व बैग बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास पर लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने सारे आभूषण को हरनौत बाजार में अमिताभ ज्वेलर्स के दुकानदार सुजीत कुमार को काफी कम कीमत में बेच दिया था.
पुलिस इस मामले में पूर्व में अजय पांडेय समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके साथ ही इन लोगों के पास से पुलिस को हथियार व पांच लाख रुपये नकद भी मिले थे. सूत्रों का कहना है कि साजन सिंह लूटपाट की घटना को अंजाम देकर मोतिहारी भाग गया था.
अजय पांडेय ने किया खुलासा
पुलिस ने कुछ दिन पहले अजय पांडेय को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था. उसने घटना में शामिल तमाम अपराधियों के नाम व पते की जानकारी पुलिस को दे दी थी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और साजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साजन सिंह ने पूछताछ में जानकारी दी कि उन लोगों ने सारे आभूषण को हरनौत बाजार में स्थित आभूषण दुकानदार सुजीत कुमार को बेच दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन