एलआइसी एजेंट के आवास पर हुए लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 13 Jul 2019 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
एलआइसी एजेंट के आवास पर हुए लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

पटना : पटना पुलिस की टीम ने रामकृष्णा नगर इलाके में 28 जून को एलआइसी एजेंट हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास पर लूट के मामले में दो अपराधियों को कंकड़बाग इलाके से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधियों में अनुज कुमार (सुखनंदन चक, जहानाबाद) व जितेंद्र कुमार (कतरीसराय, नालंदा) शामिल हैं. ये दोनों कंकड़बाग इलाके […]

विज्ञापन

पटना : पटना पुलिस की टीम ने रामकृष्णा नगर इलाके में 28 जून को एलआइसी एजेंट हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास पर लूट के मामले में दो अपराधियों को कंकड़बाग इलाके से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधियों में अनुज कुमार (सुखनंदन चक, जहानाबाद) व जितेंद्र कुमार (कतरीसराय, नालंदा) शामिल हैं. ये दोनों कंकड़बाग इलाके में किराये का कमरा लेकर काफी दिनों से रह रहे थे. इन लोगाें के पास से एक देशी पिस्तौल, पांच लाख नकद व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

इन दोनों को पूर्व में गिरफ्तार हुए अपराधी अजय पांडेय की निशानदेही पर पकड़ा गया. अजय पांडेय के पास से भी पुलिस ने दो पिस्टल बरामद किया था. बताया जाता है कि हरेंद्र नाथ तिवारी के आवास से ढ़ाई लाख नकद व आभूषण अपराधी लूट कर ले गये थे. लेकिन फिलहाल आभूषण की बरामदगी नहीं हो पायी है.
जितेंद्र है साइबर अपराधी, फर्जी बैंक मैनेजर बन लोगों को लगाता है चूना
पकड़ा गया जितेंद्र कुमार नालंदा के कतरीसराय का रहने वाला है. कतरीसराय साइबर अपराधियों के गढ़ के रूप में जाना जाता है. इसके पास से जो रुपये बरामद किये गये हैं, वो ठगी के भी हो सकते हैं.
आमतौर पर कतरीसराय के साइबर अपराधी बैंक मैनेजर बन कर , लॉटरी का प्रलोभन देकर आदि तरीकों से ठगी का काम करते हैं और लोगों को बेवकूफ बना कर अपने एकाउंट में पैसे डलवा लेते हैं. एसएसपी गरिमा मलिक ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जितेंद्र के संबंध में पूरी डिटेल ली जा रही है. यह कतरीसराय के साइबर अपराधियों के गिरोह का सदस्य है. इसके साथ ही एलआइसी एजेंट के आवास में हुए लूट मामले में अभी भी कुछ अपराधी फरार हैं, जिनको पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन