दबंगों ने महादलित को मारपीट कर किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2019 2:18 AM
नौबतपुर : नगवां गांव में दबंग द्वारा महादलित युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि ओमकार सिंह ने भरोसा मांझी को बगैर किसी कारण मारपीट कर जख्मी कर दिया, जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया. भरोसा मांझी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आयी […]
नौबतपुर : नगवां गांव में दबंग द्वारा महादलित युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि ओमकार सिंह ने भरोसा मांझी को बगैर किसी कारण मारपीट कर जख्मी कर दिया, जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया.
भरोसा मांझी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद महादलित समुदाय के लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क मार्ग बाधित कर दिया था. बाद में पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तब लोग सड़क मार्ग से हटे. इस बाबत पीड़ित ने ओमकार सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










