शादी में शामिल होने गये युवक का शव समस्तीपुर से बरामद

Updated at : 25 Apr 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
शादी में शामिल होने गये युवक का शव समस्तीपुर से बरामद

मधुबनी : सकरी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के एक युवक का शव समस्तीपुर के वारिशनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर में पाया गया है. जिसकी पहचान पुरानी बाजार निवासी राजा चौधरी के रूप में की गयी है. इस संबंध में मृतक के पिता लाल बाबू चौधरी ने मंगलवार को सकरी थाना में एक शिकायत दर्ज […]

विज्ञापन

मधुबनी : सकरी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के एक युवक का शव समस्तीपुर के वारिशनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर में पाया गया है. जिसकी पहचान पुरानी बाजार निवासी राजा चौधरी के रूप में की गयी है. इस संबंध में मृतक के पिता लाल बाबू चौधरी ने मंगलवार को सकरी थाना में एक शिकायत दर्ज करायी थी.

जिसमें बताया गया है कि सोमवार को उनके पुत्र राजा चौधरी अपने ग्रामीण की शादी में तारसराय जा रहा था. इसी दौरान उनके ग्रामीण ओम साह के साथ कथित तौर पर राजा चौधरी का मामूली विवाद हुआ था. जिसमें स्थानीय लोगों के समक्ष ही आरोपी ने धमकी देते राजा को गायब कर देने की धमकी दी थी. सोमवार को शादी समारोह से सभी लोग वापस आ गए.

मगर उनका पुत्र व आरोपी अपने वाहन के साथ गायब थे. अपहरण का आरोप लगाते मंगलवार को देर संध्या तीन लोगों को नामजद किया गया था. जबकि बुधवार को युवक का शव समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर में पाया गया. उक्त युवक के पास से मिले कागजात से आधार पर सकरी थाना को सूचना दी गयी.

सकरी पुलिस व परिजनों ने युवक की फोटो देख कर राजा चौधरी के रूप में पहचान की. उसका विवाह होने वाला था जिसके बाद गांव में हंगामा मच गया. शव की पहचान होते ही परिजन व पुलिस समस्तीपुर चले गए. वहीं आरोपी घर से फरार है. जिसकी पुलिस तलाश में लगी है. स्थानीय मुखिया व समाज सेवी निर्मल प्रसाद ने बताया कि इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन