बिहार आक्सीटोक्सीन के अवैध इस्तेमाल के खिलाफ अभियान छेड़ेगा

Published at :04 Jul 2014 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार आक्सीटोक्सीन के अवैध इस्तेमाल के खिलाफ अभियान छेड़ेगा

पटना: आक्सीटोक्सीन का इस्तेमाल अक्सर सब्जियों और दुधारु मवेशियों की उत्पाद में वृद्धि के लिए किया जाता है. बिहार सरकार ने आज कहा कि राज्य में दूधारु मवेशियों और सब्जियों में आक्सीटोक्सीन के अवैध इस्तेमाल के खिलाफ शीघ्र ही विशेष अभियान छेडा जाएगा. बिहार विधानसभा में राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के […]

विज्ञापन

पटना: आक्सीटोक्सीन का इस्तेमाल अक्सर सब्जियों और दुधारु मवेशियों की उत्पाद में वृद्धि के लिए किया जाता है. बिहार सरकार ने आज कहा कि राज्य में दूधारु मवेशियों और सब्जियों में आक्सीटोक्सीन के अवैध इस्तेमाल के खिलाफ शीघ्र ही विशेष अभियान छेडा जाएगा.

बिहार विधानसभा में राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के प्रदेश में आक्सीटोक्सीन के अवैध इस्तेमाल से जुडे एक अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री विजय कुमार चौधी ने आज बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र के निर्देश पर पशु अस्पतालों में उपलब्धता को छोडकर आक्सीटोक्सीन दवा की खुली बिक्री पर इस वर्ष मार्च महीने से रोक लगा दी गयी है.
सिद्दीकी ने प्रदेश में आक्सीटोक्सीन की धडल्ले बिक्री जारी होने का दावा करते हुए कहा कि इसके इस्तेमाल की आशंका के मद्देनजर यूरोपीय देशों ने भारत से सब्जी के आयात पर रोक लगा दी है.चौधरी ने आश्वस्त कराया कि आक्सीटोक्सीन के अवैध बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ शीघ्र ही विशेष अभियान छेडा जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन