अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश

पटना : राजधानी सहित पूरे बिहार में मॉनसून मजबूत स्थिति में है. यही कारण है कि पिछले तीन दिनों से राजधानी सहित पूरे बिहार में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. गुरुवार को सूबे में औसत बारिश 14 एमएम रेकॉर्ड की गयी, जबकि राजधानी में 3.0 एमएम बारिश रेकॉर्ड की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र के […]
पटना : राजधानी सहित पूरे बिहार में मॉनसून मजबूत स्थिति में है. यही कारण है कि पिछले तीन दिनों से राजधानी सहित पूरे बिहार में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. गुरुवार को सूबे में औसत बारिश 14 एमएम रेकॉर्ड की गयी, जबकि राजधानी में 3.0 एमएम बारिश रेकॉर्ड की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सेन ने बताया कि सूबे के ऊपर से मॉनसून ट्रफ लाइन गुजर रही है.
इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पूरब की ओर बढ़ रहा है. इन दोनों का असर सूबे के ऊपर पड़ रहा है. इससे अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पूर्व हिस्से के दो-तीन जिलों में मूसलधार बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होगी. रोजाना 10-12 एमएम बारिश होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




