पटना : अधिवक्ता की हत्या करने वाला शूटर अपने साथी के साथ गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता का सरेंडर

पटना : शास्त्री नगर थाने के राजवंशी नगर में पांच दिसंबर, 2018 को हुए अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले शूटर शिवम उर्फ शुभम और उसके साथी शिवम बादशाह को आलमगंज इलाके में गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों एक व्यवसायी की हत्या के साथ ही लूट की घटना […]
पटना : शास्त्री नगर थाने के राजवंशी नगर में पांच दिसंबर, 2018 को हुए अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले शूटर शिवम उर्फ शुभम और उसके साथी शिवम बादशाह को आलमगंज इलाके में गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों एक व्यवसायी की हत्या के साथ ही लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
लेकिन, पुलिस को भनक लग गयी और दोनों को पकड़ लिया गया. इन लोगों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक बिना नंबर की स्कूटी को बरामद किया है. ये दोनों अगमकुआं थाने के बड़ी पहाड़ी के रहने वाले हैं और बाइकर्स गैंग से जुड़े हैं. साथ ही मुख्य साजिशकर्ता ताजुउद्दीन ने भी कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










