तीन की गला रेतकर हत्या

नवादा : बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना अंतर्गत कपशंडी गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने तीन ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी और उनके शवों को उक्त गांव से एक किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में फेंक दिया. पकरीबरावां थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आज तीनों शवों को […]
नवादा : बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना अंतर्गत कपशंडी गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने तीन ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी और उनके शवों को उक्त गांव से एक किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में फेंक दिया. पकरीबरावां थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आज तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन शुरु कर दी है.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उमेश यादव (35), रविंदर यादव (25) और राजू राम (23) के रुप में हुई जो कि कपशंडी गांव के ही निवासी हैं. पुलिस हत्या के कारणों के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतकों में कोई अपराधी प्रवृति के थे या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




