यात्रियों ने की तोड़फोड़

Updated at : 23 Jun 2014 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों ने की तोड़फोड़

मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित पटना : ट्रेन के विलंब परिचालन से परेशान यात्राियों ने पटना जंकशन पर हंगामा किया. प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार के बाद भी जब ट्रेन नहीं खुली, तो यात्रियों ने स्टेशन मैनेजर के ऑफिस में आकर हंगामा करना शुरू कर दिया. स्थिति को देखते हुए उप स्टेशन मैनेजर […]

विज्ञापन

मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

पटना : ट्रेन के विलंब परिचालन से परेशान यात्राियों ने पटना जंकशन पर हंगामा किया. प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार के बाद भी जब ट्रेन नहीं खुली, तो यात्रियों ने स्टेशन मैनेजर के ऑफिस में आकर हंगामा करना शुरू कर दिया. स्थिति को देखते हुए उप स्टेशन मैनेजर रवींद्र कुमार सिन्हा को जीआरपी बुलानी पड़ी. लगातार दो घंटे तक यात्री प्लेटफॉर्म पर हंगामा करते रहे और इनमें कुछ ट्रैक पर भी उतर आये. दानापुर स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के लिए 12.30 से 3.30 बजे तक 3 घंटे का ब्लॉक किया गया. काम को देखते हुए मेगा ब्लॉक का समय पांच बजे तक बढ़ा दिया गया. इस कारण करीब एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित रही.

मैनेजर के चैंबर में घुसे

दानापुर मेगा ब्लॉक के कारण पटना जंकशन के प्लेटफॉर्म पर कई ट्रेनें घंटों रुकी रहीं. तिनसुकिया एक्सप्रेस (4055) एक घंटे 25 मिनट तक प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी रही. हिमगिरी एक्सप्रेस (12331) 4.15 से 5.35 बजे तक प्लेटफॉर्म छह पर खड़ी रही. घंटों प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी देख ट्रेन के यात्रियों का गुस्सा फूट गया. इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस (3413) को सचिवालय स्टेशन और विक्रमशिला, अकालतख्त और मगध एक्सप्रेस नेऊरा स्टेशनों पर खड़ी रही. रोजाना सफर करने वाले यात्री रेलवे के बदइंतजामी को बरदाश्त नहीं कर सके. रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए व मेगा ब्लॉक का समय बढ़ाने से फुलवारीशरीफ स्टेशन पर यात्राियों ने कई अधिकारियों के चैंबर में घुस कर तोड़फोड़ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन