अंसतुष्ट विधायकों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी:मांझी

Updated at : 22 Jun 2014 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
अंसतुष्ट विधायकों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी:मांझी

पटना : बिहार में दो सीटों के लिए राज्यसभा उपचुनाव में जदयू के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले 18 पार्टी विधायकों के रुख को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज असंतुष्ट विधायकों के खिलाफ कडी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी अनुशासन की रेखा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में दो सीटों के लिए राज्यसभा उपचुनाव में जदयू के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले 18 पार्टी विधायकों के रुख को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज असंतुष्ट विधायकों के खिलाफ कडी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी अनुशासन की रेखा को पार करेगा, उसके साथ कडाई से निपटा जाना चाहिए अन्यथा और अधिक अनुशासनहीनता तथा कदाचार बढेगा.’’

मांझी ने कहा कि वह असंतुष्ट विधायकों से अलग अलग बात करेंगे और उन्हें सत्तारुढ पार्टी में वापस लाने के लिए मनाने का प्रयास करेंगे लेकिन कुछ जदयू विधायकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी जदयू विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन