मालगाडी पटरी से उतरी,रेल सेवा बाधित

Updated at : 22 Jun 2014 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
मालगाडी पटरी से उतरी,रेल सेवा बाधित

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में आज तकनीकी समस्या की वजह से मालगाडी का एक कंटेनर पटरी से उतर गया जिसके कारण लाइन पर 10 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी.पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अरविंद कुमार रजक ने बताया कि यह घटना ईसीआर खंड के तहत बखरी […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में आज तकनीकी समस्या की वजह से मालगाडी का एक कंटेनर पटरी से उतर गया जिसके कारण लाइन पर 10 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी.पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अरविंद कुमार रजक ने बताया कि यह घटना ईसीआर खंड के तहत बखरी और कारागोला स्टेशन के बीच तब हुयी जब बरौनी जा रही मालगाडी का एक कंटेनर तकनीकी समस्या के कारण पटरी से उतर गया.

उन्होंने कहा कि कंटेनर के पटरी से उतरने के कारण कटिहार-बरौनी खंड पर अप और डाउन दोनों ओर की 10 से ज्यादा ट्रेनें फंस गयी. रजक ने बताया कि अप और डाउन सहित कई ट्रेनें, राजधानी एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस को एक चालू लाइन के जरिए संबंधित गंतव्यों तक भेजा गया.सीपीआरओ ने बताया कि बाधा दूर करने के लिए रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच चुके हैं जिससे कि जल्द से जल्द रेलवे यातायात बहाल किया जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन