ePaper

मोकामा : शादी का झांसा देकर किशोरी का यौनशोषण

Updated at : 22 Dec 2018 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा : शादी का झांसा देकर किशोरी का यौनशोषण

बख्तियारपुर/मोकामा : शादी का झांसा देकर 16 वर्षीया किशोरी से एक छात्र ने यौनशोषण किया. किशोरी के गर्भवती होने के आठ महीने बाद मामला सामने आया. तब जाकर पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी. यह घटना अथमलगोला थाने के बुजरुक गांव की है. इस मामले में आरोपित छात्र के एक दोस्त […]

विज्ञापन
बख्तियारपुर/मोकामा : शादी का झांसा देकर 16 वर्षीया किशोरी से एक छात्र ने यौनशोषण किया. किशोरी के गर्भवती होने के आठ महीने बाद मामला सामने आया. तब जाकर पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी. यह घटना अथमलगोला थाने के बुजरुक गांव की है. इस मामले में आरोपित छात्र के एक दोस्त की संलिप्तता भी सामने आ रही है. पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन में जुटी है.
आरोपित छात्र व उसके दोस्त की उम्र तकरीबन 17 वर्ष बतायी जा रही है. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि परिवार के सदस्य दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं. वहीं, किशोरी अपनी मां के साथ गांव में रहती है. गांव के ही एक छात्र ने प्रेम विवाह का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया.
कई महीने बाद शारीरिक बदलाव होने पर किशोरी इलाज के लिए मां के साथ अस्पताल गयी. तब जाकर किशोरी के गर्भवती होने का पता चला. परिजन दिल्ली से गांव लौटे. इधर, आरोपित छात्र के परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन