पूर्व विधायक उमाधर प्रसाद सिंह का निधन

दरभंगा/पटना : वामपंथी नेता व पूर्व विधायक उमाधर प्रसाद सिंह का बुधवार को निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह नौ बजे विधानसभा लाया जायेगा. 16 जून को उन्हें पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में भरती कराया गया था. उमाधर बाबू के गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था. 17 जून को हालत […]
दरभंगा/पटना : वामपंथी नेता व पूर्व विधायक उमाधर प्रसाद सिंह का बुधवार को निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह नौ बजे विधानसभा लाया जायेगा. 16 जून को उन्हें पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में भरती कराया गया था. उमाधर बाबू के गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था.
17 जून को हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. 18 जून को इलाज के दौरान ही दोपहर बाद 3.15 बजे उनका निधन हो गया. उमाधर बाबू दो बार हयाघाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे. इनका पैतृक गांव दरभंगा के हनुमान नगर प्रखंड के सिंगवारा गांव में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




