सुपौल में जदयू विधायक के रिश्तेदार की हत्या
Updated at : 16 Jun 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

जदिया (सुपौल) : रविवार की अहले सुबह नंदना पंचायत के जेबीसी चौक के समीप अपराधियों ने ट्रक चालक हरेराम यादव (30 वर्ष) की हत्या कर दी. दरअसल हरेराम ने एसएच पर दूसरे ट्रक से डीजल चोरी कर रहे अपराधियों का विरोध किया था. घटना के विरोध में सुबह छह बजे ही नाराज ट्रकचालकों ने एसएच […]
विज्ञापन
जदिया (सुपौल) : रविवार की अहले सुबह नंदना पंचायत के जेबीसी चौक के समीप अपराधियों ने ट्रक चालक हरेराम यादव (30 वर्ष) की हत्या कर दी. दरअसल हरेराम ने एसएच पर दूसरे ट्रक से डीजल चोरी कर रहे अपराधियों का विरोध किया था. घटना के विरोध में सुबह छह बजे ही नाराज ट्रकचालकों ने एसएच 76 को जाम कर दिया. प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी मशक्कत और मुआवजा दिये जाने की घोषणा पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ. मृतक जदयू विधायक अनिरुद्ध यादव का चचेरा भाई बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




