पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पिता का निधन

गोपालगंज/पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पिता व पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुखिया शिव प्रसाद चौधरी के निधन हो गया है. वे 93 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे. उनका निधन पटना स्थित निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से हो गया. उनके निधन की खबर सबसे पहले […]
गोपालगंज/पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पिता व पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुखिया शिव प्रसाद चौधरी के निधन हो गया है. वे 93 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे. उनका निधन पटना स्थित निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से हो गया. उनके निधन की खबर सबसे पहले राबड़ी देवी, साधु यादव तथा अन्य परिजनों को मिली. साथ ही उनके पैतृक गांव फुलवरिया प्रखंड के सेलार कला गांव में भी शोक की लहर दौड़ गयी. शिव प्रसाद चौधरी समाजवादी विचारक थे. पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे.
उनकी अंत्येष्टि उनकी इच्छा के अनुरूप गांव के बाहर बगीचे में की गयी. उनके निधन पर लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूव्रे, विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव, डॉ मीसा भारती, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, चितरंजन गगन, एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी व चंदेश्वर प्रसाद ने दुख जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




