नौकरी के लिए बेटे ने दी थी पिता की हत्या की सुपारी, जानें पूरा मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 2:56 PM

विज्ञापन

मुंगेर : लालच बुरी बला है यह कहावत युगों-युगों से चलती आ रही है. बावजूद इसके आदमी इससे सीख लेने को तैयार नहीं है. लालच में आकर रिश्तों को भी ताक पर रख कर मनुष्य वह कर बैठता है, जिसे सोचना भी गुनाह है. मुंगेर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कांडों में अपने अनुसंधान […]

विज्ञापन

मुंगेर : लालच बुरी बला है यह कहावत युगों-युगों से चलती आ रही है. बावजूद इसके आदमी इससे सीख लेने को तैयार नहीं है. लालच में आकर रिश्तों को भी ताक पर रख कर मनुष्य वह कर बैठता है, जिसे सोचना भी गुनाह है. मुंगेर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कांडों में अपने अनुसंधान में कलयुगी बेटे व भाई की पोल खोल दी है. जमालपुर में कलयुगी बेटे ने पिता के स्थान पर नौकरी पाने के लिए सुपारी किलर से अपने ही पिता की जान का सौदा कर लिया.

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि 24 अप्रैल को रेल कारखाना के ह्वील शॉप में टेक्नीशियन वन पद पर कार्यरत मुंगरौड़ा मसजिद गली निवासी ओम प्रकाश मंडल पर मोटर साइकिल सवार ने ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला किया. अपराधियों द्वारा चलायी गोली में वह घायल हो गया. घायल के बयान पर ईस्ट कॉलोनी थाना में अज्ञात के खिलाफ 31/18 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी अनुसंधान, मानव सूत्र एवं सीसीटी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रामपुर कॉलोनी निवासी स्व मनोज कुमार सिंह के घर पर छापेमारी कर उसके पुत्र रविरंजन कुमार को गिरफ्तार किया. जिसने रेलकर्मी पर गोलीबारी मामले में लाइनर की भूमिका निभायी थी.

रविरंजन ने स्वीकार किया कि घायल रेलकर्मी का पुत्र पवन कुमार द्वारा जमालपुर के एक टेंट हाउस में काम करने वाले जुगनू के माध्यम से दरियापुर निवासी सुरेश मंडल के पुत्र विक्की कुमार को अपने पिता की हत्या के लिए दो लाख रुपये में सौदा किया था. डीह जमालपुर निवासी प्रभु मंडल का पुत्र सुनील कुमार मंडल एवं एक अन्य ने ओमप्रकाश मंडल पर गोली चलायी थी. गोली शरीर के सही स्थान पर नहीं लगा और वह घायल होकर बच गया. पुलिस ने घायल रेलकर्मी के पुत्र पवन मंडल, लाइनर की भूमिका निभाने वाला रविरंजन एवं शूटर सुनील मंडल को गिरफ्तार कर लिया.

सुनील के घर से घटना में प्रयुक्त किया गया टीवीएस मोटर साइकिल को भी जप्त कर किया गया है. जबकि विक्की के घर से उसका सीडी डिलक्स मोटर साइकिल को जब्त किया. एसपी ने बताया कि घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया. जिसमें तीन गिरफ्तार हो चुका है. जबकि विक्की कुमार, जुगनू एवं एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पवन द्वारा अपने पिता की हत्या कराने के लिए पिछले एक-दो माह से अपराधियों को सुपारी दे रखा था. क्योंकि उसका पिता 30 अप्रैल को रेल कारखाना से रिटायरमेंट होने वाला था. वह चाहता था कि पिता की हत्या के बाद नौकरी उसे मिल जायेगी. क्योंकि उसका बड़ा भाई सेना में प्रतिनियुक्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन