महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न का आरोपी थाना प्रभारी निलंबित

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले में एक थाना प्रभारी को एक महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोप में आज निलंबित कर दिया गया. पुलिस ने आज बताया कि महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया था किशुक्रवार रात थाना प्रभारी ने उसका उत्पीड़न किया था. नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि […]
बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले में एक थाना प्रभारी को एक महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोप में आज निलंबित कर दिया गया. पुलिस ने आज बताया कि महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया था किशुक्रवार रात थाना प्रभारी ने उसका उत्पीड़न किया था. नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि नालंदा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को महिला कांस्टेबल के आरोप के बाद ‘ तत्काल प्रभाव से ‘ निलंबित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गयी है.
उधर, एक महिला सिपाही द्वारा अपने ही थानेदार पर छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद नालंदा के पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है.सूत्राेंके मुताबिक छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला सिपाही वर्तमान में नालंदा थाना में पदस्थापित हैं, लेकिन आरोप लगाने के बाद अब इन्हें फिलहाल पुलिस लाइन भेज दिया गया है. हालांकि, नालंदा थानाध्यक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद एवं मनगढ़ंत बता रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी थानेदार द्वारा उक्त महिला सिपाही को कथित तौर पर बिछावन लगाने के दौरान अश्लील हरकत एवं छेड़खानी की गयी. वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने उक्त महिला सिपाही को काम में लापरवाही बरतने पर डांट फटकार लगायी थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने मेरे ऊपर ऐसी ओछी हरकत का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










