सोनपुर में बस ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत

Published at :12 May 2014 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर में बस ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत

सोनपुर (छपरा). सोनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 (छपरा-सोनपुर मुख्य मार्ग) पर रविवार की देर रात ममता ईंट उद्योग के सामने बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी. हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी […]

विज्ञापन
सोनपुर (छपरा).
सोनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 (छपरा-सोनपुर मुख्य मार्ग) पर रविवार की देर रात ममता ईंट उद्योग के सामने बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी. हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी को पटना रेफर किया गया.
बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के मारकन गांव से लोग बस से अंतिम संस्कार के लिए सोनपुर पहलेजाघाट आये हुए थे. दाह-संस्कार के बाद सभी लोग लौट रहे थे, तभी हाजीपुर की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में बसचालक ने संतुलन खो दिया और 19 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार मनीष कुमार उर्फ सोनू बस के पिछले चक्के के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह सोनपुर थाने के बाकरपुर का निवासी था. मोटरसाइकिल सवार को कुचलने के बाद बस भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, जिससे बस में सवार सकरी थाने के मारकन निवासी 50 वर्षीय कमल साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, मारकन गांव के ही महेश पासवान, अरविंद कुमार सिंह, किशन कुमार, रत्नेश सिंह, राजेश्वर राय, आनंद पासवान समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. बस के चक्के के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार का सिर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन