पांच लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास

Updated at : 12 May 2014 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
पांच लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास

शेखपुरा. करंडे थाने के लुटौत गांव में रविवार की मध्यरात्रि छत पर सोये मुंद्रिका चौधरी के पांच सदस्यीय परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. इस घटना में अज्ञात अपराधियों ने एक ही स्थान पर सोये परिवार के सभी सदस्यों पर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. सात वर्षीय नंदन कुमार की […]

विज्ञापन
शेखपुरा.
करंडे थाने के लुटौत गांव में रविवार की मध्यरात्रि छत पर सोये मुंद्रिका चौधरी के पांच सदस्यीय परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी. इस घटना में अज्ञात अपराधियों ने एक ही स्थान पर सोये परिवार के सभी सदस्यों पर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. सात वर्षीय नंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 35 वर्षीया गीता देवी, चार वर्षीय पुत्र सदन कुमार व 15 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मुंद्रिका चौधरी भी मामूली रूप से झुलस गये.
इसकी सूचना पाकर एसपी मीनू कुमारी, एसडीपीओ नरेश कुमार शर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके साथ ही इस मामले में रिश्तेदार धनेश्वर चौधरी की पत्नी को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना तब घटी जब मुंद्रिका चौधरी अपने सभी परिवार के साथ छत पर मच्छरदानी लगा कर सोये हुए थे. अचानक दो बजे रात्रि में सभी सदस्य आग की लपटों में झुलसने लगे. शोर सुनने पर घर के पड़ोसी ने आग की लपटों में जलते परिवार पर पानी डाल कर आग बुझाना चाहा. जब तक आग पर काबू पाया जाता सभी सदस्य गंभीर रूप से झुलस चुके थे. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने घटनास्थल से केरोसिन का डिब्बा भी बरामद किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन