मोबाइल से शराब पीने का वीडियो बनाने को लेकर दो गुटों में झड़प, दो की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2018 3:37 AM
पटना/खुसरूपुर : खुसरूपुर थाने के हरदासबीघा गांव में 2 मार्च को होली की शाम शराब पी रहे युवकों का मोबाइल से वीडियो बनाने के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हुई. इस दौरान एक गुट ने फायरिंग कर दिया और दूसरे गुट के युवक बबलू पासवान को गोली लग गयी और उसकी मौत हो […]
पटना/खुसरूपुर : खुसरूपुर थाने के हरदासबीघा गांव में 2 मार्च को होली की शाम शराब पी रहे युवकों का मोबाइल से वीडियो बनाने के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हुई. इस दौरान एक गुट ने फायरिंग कर दिया और दूसरे गुट के युवक बबलू पासवान को गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पहले गुट के युवक रोशन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीट कर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इसके साथ ही जिलाधिकारी कुमार रवि व सीनियर एसपी के प्रभार में रहे ग्रामीण एसपी ललन मोहन प्रसाद सहित फतुहा डीएसपी सुनील कुमार व बाढ़ डीएसपी मनोज तिवारी समेत काफी संख्या में जिला से पुलिस पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










