बिहार : पैक्स अध्यक्ष की हत्या कर निकालीं आंखें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2018 6:49 AM

विज्ञापन

बिहारशरीफ/सरमेरा : सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावा गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार (28 वर्ष) की हत्या कर अपराधियों ने दोनों आंखें निकाल लीं. सोमवार की सुबह शव गांव के दक्षिण-पश्चिम स्थित गिद्वी खंधा के पइन में फेंका हुआ मिला. मृतक के बड़े भाई रणजीत कुमार ने बताया कि रविवार की रात लगभग 10 […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ/सरमेरा : सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावा गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार (28 वर्ष) की हत्या कर अपराधियों ने दोनों आंखें निकाल लीं. सोमवार की सुबह शव गांव के दक्षिण-पश्चिम स्थित गिद्वी खंधा के पइन में फेंका हुआ मिला. मृतक के बड़े भाई रणजीत कुमार ने बताया कि रविवार की रात लगभग 10 बजे पंकज के मोबाइल पर कॉल आया.
वह पांच मिनट में लाैटने की बात कह कर बाहर निकल गया. वापस नहीं आने पर जब उनके मोबाइल पर कॉल किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला. काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला तो सरमेरा थाने में उसके गायब होने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया.
रणजीत ने बताया कि पिछली 23 जनवरी की रात गौस नगर स्थित सरस्वती पूजा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उसी गांव के मोहन प्रसाद से पंकज का विवाद हुआ था. परिजन इससे हत्या को जोड़ कर देख रहे हैं. पंकज के बड़े भाई के बयान पर बड़ी मलावा गांव के बजरंगी सिंह, गौरव कुमार सिंह, गौरव सिंह एवं गौस नगर गांव के मोहन प्रसाद समेत तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन