जंकशन पर गोली मार कर अधेड़ की हत्या

Published at :14 Apr 2014 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
जंकशन पर गोली मार कर अधेड़ की हत्या

छपरा (सारण) . पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक अधेड़ की हत्या कर दी. घटना सोमवार की संध्या सवा आठ बजे की है. मृतक की पहचान घनश्याम राम, पिता ननकू राम, मुहल्ला पुरानी बजाजी धेनुकी, जिला मिर्जापुर, उत्तरप्रदेश के रूप में की गयी है. उसके पास से 15 […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) . पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर एक अधेड़ की हत्या कर दी. घटना सोमवार की संध्या सवा आठ बजे की है. मृतक की पहचान घनश्याम राम, पिता ननकू राम, मुहल्ला पुरानी बजाजी धेनुकी, जिला मिर्जापुर, उत्तरप्रदेश के रूप में की गयी है. उसके पास से 15 हजार नकद, एक मोबाइल, वोटर आइडी कार्ड बरामद किया गया है. बताया जाता है कि स्टेशन के बाहरी परिसर में मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और फरार हो गये. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजकीय रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये. ेअस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में भीड़-भाड़ के बीच हुई हत्या की इस घटना के कारण अफरातफरी तथा दहशत का माहौल फैल गया. घटनास्थल पर भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेद्र भारती दल बल के साथ पहुंच गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन