युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

मांझी. थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से एक किलोमीटर उत्तर चकरी खेत से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. मृतक डुमरी गांव निवासी जगदीश शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र राजा बाबू बताया गया है. मृतक इस वर्ष संपन्न बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुआ था. घटना लगभग दो बजे दिन की है. […]
मांझी.
थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से एक किलोमीटर उत्तर चकरी खेत से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. मृतक डुमरी गांव निवासी जगदीश शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र राजा बाबू बताया गया है.
मृतक इस वर्ष संपन्न बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुआ था. घटना लगभग दो बजे दिन की है. मृतक के शरीर पर दर्जनों स्थानों पर चाकू गोदने व गरदन रेतने के निशान हैं. घटनास्थल पर पहुंची मांझी थाना पुलिस तथा एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल की मिट्टी की जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम बुलायी गयी है. थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि गांव के ही तीन किशोरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है.
घटना के बाद गांव के कुछ अति उत्साही युवकों ने मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग को डुमरी गांव के समीप जमा कर दिया. हालांकि थानाध्यक्ष तथा मुखिया के पति हीरालाल यादव के प्रयास से थोड़ी ही देर बाद जाम को हटा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










