मनेर में ट्रैक्टर से कुचल अधेड़ व युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

मनेर : थाना क्षेत्र के दोस्तनगर गांव के नजदीक शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों के में कोहराम मच गया. हालांकि, इस घटना के बारे में मनेर पुलिस को सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
मनेर : थाना क्षेत्र के दोस्तनगर गांव के नजदीक शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों के में कोहराम मच गया. हालांकि, इस घटना के बारे में मनेर पुलिस को सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार हल्दीछपरा, बदल टोला निवासी केदारनाथ राय के पुत्र जय नंदन राय (45) रिश्तेदार सुअरमरवां निवासी हरि किशुन राय के 20 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर दानापुर अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे थे. इसी बीच दोस्तनगर के पास बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गये और भागने के क्रम ने ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही छटपटाने लगे. ग्रामीण आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों दानापुर ले जाने लगे, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर, घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर समेत भागने में सफल रहा. घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. हल्दीछपरा व सुअरमरवां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इधर, सूचना के बाद मुखिया उमाशंकर सिंह व अशोक कुमार ने मृतक के परिजनों से मिल कर गहरी संवेदना प्रकट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




