फर्जी चेक पर साढ़े छह लाख की निकासी, गिरफ्तार

Published at :24 Jun 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी चेक पर साढ़े छह लाख की निकासी, गिरफ्तार

पटना सिटी : मालसलामी थाना पुलिस ने फर्जी चेक पर साढ़े छह लाख रुपये निकासी करने के मामले में ऑटोचालक उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी सायली ने बताया कि कटरा बाजार स्थित एसबीआइ के प्रबंधक की ओर से साढ़े छह लाख रुपये की फर्जी चेक से निकासी का मामला दर्ज कराया गया […]

विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी थाना पुलिस ने फर्जी चेक पर साढ़े छह लाख रुपये निकासी करने के मामले में ऑटोचालक उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी सायली ने बताया कि कटरा बाजार स्थित एसबीआइ के प्रबंधक की ओर से साढ़े छह लाख रुपये की फर्जी चेक से निकासी का मामला दर्ज कराया गया था.
इसके बाद थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का उद्भेदन किया गया. थानाध्यक्ष के अनुसार बाढ़ निवासी शिक्षक चितरंजन मिश्र ने बाढ़ एसबीआइ बैंक में स्थित खाता से फर्जी निकासी की शिकायत की थी.
जांच में यह बात सामने आयी कि चेक से फर्जी चेक से निकासी की राशि उपेंद्र कुमार के एकाउंट में ट्रांसफर की गयी है. इसके बाद पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ा, तो मामला खुला. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पकड़े गये उपेंद्र से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन