Aaj Ka Rashifal,3 अप्रैल 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2024 12:24 PM
Today Horoscope 3 April 2024
Aaj Ka Rashifal, 3 अप्रैल 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 3 अप्रैल 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका लोगों से मेल-जोल होता रहेगा. आज लोग आपसे आपकी सजेशन मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे वो मान लेंगे.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- हरा
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज रचनात्मक कार्यों में आपका नाम रौशन होगा. इससे आपको वाहवाही भी मिलेगी.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- भूरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपने कुछ पुराने झगड़े झंझटों से मुक्त पाएंगे.कार्यक्षेत्र में माहौल आपके मुताबिक रहेगा.विद्यार्थियों को अपने ध्यान को पढ़ाई की ओर मोड़ना होगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- केसरिया
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ऑफिस में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी.व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल हो सकता है.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- नारंगी
Aaj ka kark rashifal 3 april 2024
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.आप आज अपने मन में चल रहे कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विवाहित लोग अपने पार्टनर से कोई भी बात सोच समझ कर करें.आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- जामुनी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तलाकशुदा व्यक्तियों को नए पार्टनर मिलने की संभावना है. शाम से रात तक का समय आप किसी मांगलिक समारोह का हिस्सा बनेंगे.
शुभ अंक—9
रंग—पर्पल
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने जीवनसाथी से कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आज कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिल सकती है.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- पीला
Aaj ka vrishchik rashifal 3 april 2024
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं. आज लव मैटर घर के किसी सदस्य से सलाह जरूर लें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- बैगनी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अपने रोजाना के काम से बोर हो चुके हैं तो से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके लिए यात्रा फायदेमंद और आनंददायक होगी. विद्यार्थियों और युवाओं को ये उपाय खास तौर से करना चाहिए.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- काला
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा. व्यापार के क्षेत्र में आपके शत्रु आपके साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- आसमानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










