ePaper

तृणमूल सांसद सुदीप की गिरफ्तारी पर आक्रोश, कोलकाता से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन

Updated at : 04 Jan 2017 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल सांसद सुदीप की गिरफ्तारी पर आक्रोश, कोलकाता से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन

नयी दिल्ली / कोलकाता : सांसद सुदीप बंधोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी पार्टिंयां नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है. सुदीप बंधोपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं और उनकी गिरफ्तारी पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं जगह- जगह विरोध प्रदर्शन पर उतर आये हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल की मुखिया ममता बनर्जी ने राष्ट्रव्यापी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / कोलकाता : सांसद सुदीप बंधोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी पार्टिंयां नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है. सुदीप बंधोपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं और उनकी गिरफ्तारी पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं जगह- जगह विरोध प्रदर्शन पर उतर आये हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल की मुखिया ममता बनर्जी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया है. वहीं, कार्यकर्ता ने आज रेल रोका और सड़कों पर हंगामा किया. दिल्ली में तृणमूल कार्यकर्ता के साथ कल्याण बनर्जी और सौगात रॉय को भी हिरासत में ले लिया गया है.

सुदीप बंधोपाध्याय की रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में संलिप्ता मानी जा रही है. तापस पाल की गिरफ्तार के बाद सुदीप की गिरफ्तारी तृणमूल के लिए बड़ा झटका है. सुदीप पार्टी के अहम नेताओं में एक हैं. सुदीप लोकसभा में तृणमूल केसंसदीय दल के नेता और कई संसदीय समितियों के सदस्य हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा, केंद्र सरकार इसलिए तृणमूल को निशाना बना रही है, क्योंकि यही पार्टी है, जो नोटबंदी का विरोध कर रही है. तृणमूल सांसदों की गिरफ्तारी को लेकर हम बड़ा आंदोलन करेंगे. ममता ने सवाल उठाया है कि चिटफंड से केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो और माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती के भी नाम हैं. उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola