यूपी में कांग्रेस को सपा से गंठबंधन की अब भी उम्मीद

आरके नीरद कांग्रेस को यह उम्मीद है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी से उसका गंठबंधन हो जायेगा. कांग्रेस ने सपा से इस मुद्दे पर अब भी बातचीत जारी रखी है और उसे उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक नजीते सामने आयेंगे. कांग्रेस की उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने […]
आरके नीरद
कांग्रेस को यह उम्मीद है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी से उसका गंठबंधन हो जायेगा. कांग्रेस ने सपा से इस मुद्दे पर अब भी बातचीत जारी रखी है और उसे उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक नजीते सामने आयेंगे. कांग्रेस की उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने सपा से गंठबंधन की संभावनाओं दोहराया है. उन्होंने कहा, ‘एसपी से गठबंधन की तैयारी चल रही है. समाजवादी और कांग्रेस के एक होने से फायदा होगा, लेकिन अभी गठबंधन फाइनल नहीं हुआ है.’
गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस के चुनावी गंठबंधन की संभावनाओं पर दोनों ओर से लंबे समय से प्रयास जारी है. हालांकि मुलायम सिंह यादव ने पिछले सप्ताह कांग्रेस-सपा गंठबंधन की संभावनाओं को नकार दिया था, लेकिन अखिलेश यादव का खेमा इसके पक्ष में है और अनुकूल माहौल बनाने में लगा है. सपा में चल रही आंतरिक खींच-तान के कारण अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस फैसला नहीं हो सका है. अनुमान है कि अब, जबकि चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है, दोनों ओर से इस संभावना को अंतिम रूप दिया जा सकता है.
यह भी गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आरएलडी और एनसीपी को 2007 के मुकाबले 5 सीटों का फायदा हुआ था. उन्हें 38 सीटें मिली थीं. पिछले विधानसभा चुनाव में केवल दो ही बड़ी पार्टियों को 2007 के चुनाव के मुकाबले सीटों की बढ़त मिली थी. एक सपा को और दूसरी कांग्रेस को. सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को हुआ था. भाजपा को भी चार सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट-प्रतिशत में जबरदस्त बढ़त मिली थी. सपा और बसपा दोनों के वोटों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




