अमिताभ बच्चन की पड़ोसी अनु पांडेय की आवाज भोजपुरी में जादू बिखेर रही

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

पवन प्रत्ययउत्तर प्रदेश की संगम नगरी ने फ़िल्म जगत को काफी नामी गिरामी हस्तियों से रू-ब-रू कराया है. वहां से अमिताभ बच्चन जैसी शख़्शियतें निकलकर आज फिल्मी दुनिया पर राज करने के लिए जानी जाती रही हैं. उसी संगम नगरी प्रयागराज से भोजपुरी फ़िल्म जगत में अनु पांडेय का भी नाम है. अनु पांडेय न […]

विज्ञापन

पवन प्रत्यय
उत्तर प्रदेश की संगम नगरी ने फ़िल्म जगत को काफी नामी गिरामी हस्तियों से रू-ब-रू कराया है. वहां से अमिताभ बच्चन जैसी शख़्शियतें निकलकर आज फिल्मी दुनिया पर राज करने के लिए जानी जाती रही हैं. उसी संगम नगरी प्रयागराज से भोजपुरी फ़िल्म जगत में अनु पांडेय का भी नाम है. अनु पांडेय न सिर्फ गायकी बल्कि अपने अभिनय ,अपनी डांसिंग के लिए भी आज की तारीख में डिमांड बनी हुई हैं. वैसे भी इस इंडस्ट्री में मल्टी टैलेंटेड लोगों की ही कद्र होती रही है. आज की तारीख में हर निर्माता निर्देशकों की फ़िल्म में अनु पांडेय की आवाज़ में एक न एक गीत अवश्य ही होता है, और यह इसीलिए भी संभव हुआ है क्योंकि इनकी आवाज़ में वो ख़नक और श्रोताओं के पसंद की प्रस्तुति भी छुपी हुई रहती है.

अनु पांडेय ने अपने बचपन से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था. अनु पांडेय को शुरुआत से ही अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पारिवारिक सपोर्ट मिला है. उन्हें किसी भी तरह की बंदिशों का सामना नहीं करना पड़ा है, इसीलिए उन्होंने कला के इस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में किसी भी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं दिखायी. बुगी बुगी में आने के बाद सन 2014 में अनु टेलीविजन दुनिया के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा में टॉप 30 तक का सफर तय किया था. लेकिन, बीच में कुछ व्यक्तिगत कारणों से वे शो में आगे नहीं बढ़ पायीं.

सारेगामापा , इंडियन आइडल जैसे शो का हिस्सा रह चुकी अनु पांडेय ने भोजपुरी फ़िल्म जगत के हर सुपरस्टार अभिनेताओं के लिए गाना गाया है. उनकी आवाज़ में ऐसा जादू है कि इंडस्ट्री के हर बड़े संगीतकार ने उनसे किसी न किसी फिल्म / एलबम के लिए गाना गवाया ही है. अनु पांडेय ने बताया कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ भी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. उन्होंने अब तक रानी चटर्जी, अंजना सिंह जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के लिए भी गाना गाया है. उनकी फिल्में तीन बुड़बक, विधायक जी , आग और सुहाग फिल्मी बाजार में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. वहीं, कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में एक ”लैला तीन छैला”, ”प्रतिशोध”, ”पति पत्नी और भूतनी” फिल्में हैं. अनु पांडेय की अभी हाल ही में एक फ़िल्म रिलीज के कगार पर खड़ी है, वो है आग और सुहाग. इस फिल्म में अभिनेता रवि यादव मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola