Vitality Blast T20 में खेलेंगे उस्मान तारिक, वारविकशायर से जुड़े पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 05 May 2026 10:51 PM
उस्मान तारिक (फोटो-सोशल मीडिया)
पाकिस्तान के 28 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक अब इंग्लैंड की टी20 लीग में खेलते दिखाई देंगे. उस्मान तारिक को आगामी वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट के लिए वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया गया है.
Vitality Blast T20: तारिक वारविकशायर के लिए पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे. उसके बाद वो सीधे ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में शामिल हो जाएंगे, जहां वे बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलेंगे. ये दोनों ही टूर्नामेंट एजबेस्टन में खेले जाएंगे. तारिक पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलेंगे.
तारिक हमेशा अपनी गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं. तारिक ने महज दो साल के भीतर सीनियर टी20 डेब्यू से पाकिस्तान की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नियमित जगह बना ली है. सिर्फ 9 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में तारिक ने 18 विकेट हासिल किए हैं. उनका औसत 11.16 और इकॉनमी 6.66 रही है, जो उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाता है.
तारिक दिखेंगे अलग-अलग लीग में
ऑफब्रेक, गुगली और फ्लिक की गई लेगब्रेक जैसी विविधता साथ ही गेंद रिलीज करने से पहले उनका ठहराव, बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. पाकिस्तान सुपर लीग में तारिक के शानदार प्रदर्शन ने उनके लिए दुनिया भर में नए दरवाजे खोल दिए हैं. अब उनकी मांग दुनिया की अलग-अलग लीग में होने लगी है.
वारविकशायर के साथ जुड़ने के बाद तारिक ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, “मैं वारविकशायर टीम के साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. इस टीम का हिस्सा बनना एक बहुत अच्छा एहसास है. मुझे उम्मीद है कि इस गर्मी में एजबेस्टन में ज्यादा से ज्यादा फैंस नजर आएंगे.”
वारविकशायर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर ने क्या कहा?
वारविकशायर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर, जेम्स थॉमस ने तारिक के कौशल और उन्हें साइन करने की सोच को लेकर कहा कि उस्मान ठीक वैसे ही ‘हाई-इम्पैक्ट’ खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम वारविकशायर में लाना चाहते थे. इसलिए हम इस डील को पूरा करके हम बेहद खुश हैं. उनका कौशल और खेल की गहरी समझ उन्हें आज के ‘व्हाइट-बॉल’ क्रिकेट में एक बड़ा खतरा बनाती है. सबसे खास बात उनकी जीतने की जिद और लगातार बेहतर करने की ललक है.
यह भी पढ़ें: ‘5 करोड़ देने से मना किया तो…’, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने TMC पर लगाया टिकट बचने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










