कोरोना वायरस का खौफ, टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने की मांग तेज
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रखा है. इससे अब तक पूरी दुनिया में 2 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 11 हजार से अधिक लोगों की जान जा चूकी है. कोरोना के कारण कई खेल स्पर्धाएं स्थगित हो चुकी हैं.
नयी दिल्ली : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रखा है. इससे अब तक पूरी दुनिया में 2 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 11 हजार से अधिक लोगों की जान जा चूकी है. कोरोना के कारण कई खेल स्पर्धाएं स्थगित हो चुकी हैं. कई देशों ने तो लॉकडाउन की भी घोषणा कर दी है. इस बीच टोक्यो आलंपिक को भी स्थगित करने की मांग तेज हो गयी है.
अमेरिकी ट्रैक महासंघ भी अब उन संघों के साथ शामिल हो गया जो कोरोना वायरस के कारण तोक्यो ओलंपिक खेलों को स्थगित करने का आग्रह कर रहे हैं. अमेरिकी ओलंपिक एवं पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) के मुख्य कार्यकारी को लिखे पत्र में अमेरिकी ट्रैक एवं फील्ड (यूएसएटीएफ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैक्स सिगेल ने 24 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की बात कही.
यूएसएटीएफ से पहले अमेरिका की तैराकी संस्था ने भी यूएसओपीसी को इसी तरह का पत्र लिखा था. यूएसओपीसी हालांकि आईओसी से सहमत है कि खेलों के स्थगन पर फैसला करना अभी जल्दबाजी होगी.
ब्राजील की ओलंपिक समिति ने भी ओलंपिक को 2021 तक स्थगित करने की बात कही थी. उसने शनिवार को जारी बयान में कहा कि इस महामारी को गंभीरता और खिलाड़ियों के लिये प्रतिस्पर्धी स्तर को बरकरार रखने की मुश्किल को देखते हुए फैसला करना एक जरूरत है. हालांकि उसने कहा कि उसे आईओसी पर पूरा भरोसा है.
भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल जुलाई-अगस्त में अपना चौथा ओलंपिक खेलने की कतार में हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि आईओसी को कोविड-19 महामारी के कारण इस महासमर को स्थगित कर देना चाहिए.
शरत ने पिछले हफ्ते आईटीटीएफ ओमान ओपन खिताब अपने नाम किया था जो 10 साल में उनकी पहली ट्रॉफी थी. उन्होंने सोमवार को तड़के मस्कट से स्वदेश लौटने के बाद खुल को अलग रखा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ ने अपने सभी टूर्नामेंट अप्रैल के अंत तक स्थगित कर दिये हैं और अगले महीने बैंकाक में होने वाली एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हो चुकी है.
नार्वे ओलंपिक समिति (एनआईएफ)चाहती है कि तोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन तभी किया जाये जब दुनिया भर में कोरोना वायरस पर काबू पा लिया जाये. एनआईएफ ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक को शुक्रवार को इस बाबत पत्र भेजा जिस पर इसके अध्यक्ष और महासचिव के हस्ताक्षर थे.
पत्र में लिखा था, हमारी स्पष्ट सिफारिश है कि तोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन तब तक नहीं हो जब तक कोविड-19 से उत्पन्न हुए हालात पर दुनिया भर में नियंत्रण नहीं कर लिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










