इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को राहत, बल्लेबाज शान मसूद ने शुरू की प्रैक्टिस

Updated:
विज्ञापन

पाक के बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद (एक्स)

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है. शान मसूद ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिससे पहले टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ी राहत मिली है. अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद ने मंगलवार को बेकेनहम में टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी. उंगली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाने वाले मसूद ने मेडिकल टीम की निगरानी में बल्लेबाजी का अभ्यास किया. इससे 19 अगस्त से हेडिंग्ले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

मेडिकल टीम की निगरानी में किया अभ्यास

पाकिस्तान की टेस्ट टीम ने मंगलवार को केंट काउंटी क्रिकेट क्लब के बेकेनहम मैदान पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान चोटिल शन मसूद भी टीम के साथ नजर आए. पाकिस्तान क्रिकेट की ओर से बताया गया कि मसूद ने मेडिकल टीम की निगरानी में बल्लेबाजी अभ्यास किया. हालांकि, उनके पूरी तरह फिट होने और पहले टेस्ट में अंतिम एकादश में शामिल होने को लेकर फैसला टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा.

वेस्टइंडीज सीरीज में लगी थी चोट

शान मसूद को वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लगी थी. इसी वजह से वह दूसरे टेस्ट से बाहर रहे. पाकिस्तान ने उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया और दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने करीब तीन साल बाद विदेशी जमीन पर टेस्ट मैच जीतने का इंतजार भी खत्म किया. टीम की इस जीत से उसके आत्मविश्वास में इजाफा हुआ है और अब उसकी नजर इंग्लैंड की चुनौती पर है.

इसे भी पढ़े- भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर की भविष्यवाणी, 1-1 से बराबर होगी सीरीज

WTC में पाकिस्तान आठवें स्थान पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत का फायदा पाकिस्तान को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भी मिला. पाकिस्तान एक स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गया है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज इसी WTC चक्र का हिस्सा है. पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम विदेशी परिस्थितियों में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों की तकनीक और धैर्य की कड़ी परीक्षा होती है. ऐसे में शान मसूद जैसे अनुभवी बल्लेबाज की उपलब्धता पाकिस्तान के लिए अहम साबित हो सकती है.

बेकेनहम में तीन दिवसीय अभ्यास मैच

पाकिस्तान की टीम मुख्य टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए बेकेनहम में एक अभ्यास मैच खेलेगी. पहले यह मुकाबला चार दिन का निर्धारित था, लेकिन अब इसे तीन दिवसीय कर दिया गया है. पाकिस्तान का सामना प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI से होगा और मुकाबला 13 अगस्त से शुरू होगा. यह मैच पाकिस्तानी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियों को समझने का अहम मौका होगा. खासतौर पर शन मसूद के लिए यह मैच फिटनेस और मैच अभ्यास के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है.

बाबर आजम की कप्तानी में नई शुरुआत

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कमान बाबर आजम संभाल रहे हैं. वेस्टइंडीज में मिली जीत के बाद टीम का मनोबल बेहतर हुआ है. अब पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की मजबूत घरेलू टीम की चुनौती है. इंग्लैंड ने भी पहले दो टेस्ट के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. जो रूट टेस्ट कप्तान के तौर पर वापसी कर चुके हैं, जबकि जैकब बेथेल चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बदलाव के दौर में खुद को साबित करने का मौका भी होगी.

19 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में और तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन में होगा.

पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट: 19-23 अगस्त, हेडिंग्ले
  • दूसरा टेस्ट: 27-31 अगस्त, लॉर्ड्स
  • तीसरा टेस्ट: 9-13 सितंबर, एजबेस्टन

शान मसूद की फिटनेस अब पाकिस्तान के लिए सबसे अहम सवालों में से एक है. अगर वह समय रहते पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनका अनुभव टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे सकता है.

पाकिस्तान टेस्ट टीम का स्कवॉड

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शन मसूद और उबैद शाह.

इसे भी पढ़े- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी तेलंगाना को, CM रेवंत रेड्डी ने लिया तैयारियों का जायजा


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola