दिल्ली टीम में नहीं मिला मौका, पिता के एक फैसले ने रातोंरात बदली संजू सैमसन की किस्मत

Updated:
विज्ञापन

संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)

टी20 विश्व कप 2026 के हीरो संजू सैमसन ने अपने क्रिकेट करियर के संघर्षों को याद किया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली की स्टेट टीम में मौका नहीं मिलने के बाद उनके पिता ने अचानक परिवार को केरल शिफ्ट करने का फैसला लिया, जिसने उनके क्रिकेट सफर को नई दिशा दी.

विज्ञापन

Sanju Samson Father Decision: दिल्ली की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल हुए संजू सैमसन ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों और पिता के बड़े फैसले को जियोस्टार के शो ‘सुपरस्टार्स’ में याद किया है. टी20 विश्व कप 2026 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ने बताया कि दिल्ली की राज्य टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उनके पिता विश्वनाथन ने पूरा परिवार केरल शिफ्ट करने का फैसला लिया था. सैमसन के मुताबिक, यही फैसला उनके क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

जियोस्टार से बात करते हुए सैमसन ने क्या कहा?

जियोस्टार के शो ‘सुपरस्टार्स’ में बातचीत के दौरान सैमसन ने कहा कि स्कूल के दिनों में वह अपने दोस्तों को डीडीसीए की जैकेट पहनकर दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते देखते थे, जिससे उन्हें भी राज्य टीम के लिए खेलने की प्रेरणा मिलती थी. उन्होंने कई बार ट्रायल और स्टेट कैंप में हिस्सा लिया तथा रन भी बनाए, लेकिन दिल्ली की टीम में जगह नहीं बना सके.

सैमसन ने बताया, “एक दिन ट्रायल खत्म होने के बाद टीम की सूची जारी हुई और उसमें मेरा नाम नहीं था. हम चुपचाप घर लौट आए. घर पहुंचते ही मेरे पापा ने मां से कहा कि हमें केरल जाना होगा और शिफ्ट होना होगा.”

पिता अपने फैसले पर अड़े रहे

सैमसन ने कहा कि उनकी मां ने बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए कुछ साल इंतजार करने की बात कही, लेकिन उनके पिता अपने फैसले पर अड़े रहे. सैमसन के अनुसार, “पापा ने कहा कि हमें अभी जाना है. सामान पैक करो, मैं तीन दिन में टिकट बुक कर रहा हूं.” इसके बाद पूरा परिवार केरल चला गया और वहीं से उनके पेशेवर क्रिकेट सफर की शुरुआत हुई.

सैमसन ने बचपन की यादें शेयर की

सैमसन ने दिल्ली में अपने बचपन की यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि उनके पिता दिल्ली पुलिस की फुटबॉल टीम का हिस्सा थे और खेल का माहौल बचपन से ही उनके आसपास था. जीटीबी नगर स्थित पुलिस कॉलोनी में दोस्तों के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते-खेलते उनका खेल के प्रति लगाव बढ़ा.

फुटबॉल खेलने के लिए कभी मजबूर नहीं किया

भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि उनके पिता ने कभी उन्हें फुटबॉल खेलने के लिए मजबूर नहीं किया, जबकि वह खुद फुटबॉल से जुड़े थे. सैमसन के मुताबिक, उनके पिता को उनकी बल्लेबाजी में प्रतिभा नजर आई और उन्होंने उन्हें तथा उनके भाई को क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी.

अरुण जेटली स्टेडियम से जुड़े यादों को लेकर सैमसन ने क्या कहा?

सैमसन ने दिल्ली के फिरोज शाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम) के नाम से जाना जाता है. संजू से वहां की एक खास याद को भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता की वहां ड्यूटी थी और उन्होंने विशेष अनुमति लेकर उन्हें नेट्स में अभ्यास करने का मौका दिलाया. सैमसन ने कहा कि वह, उनके भाई और उनके पिता करीब एक घंटे तक नेट्स में अभ्यास करते रहे, जो उनके बचपन की सबसे यादगार क्रिकेट की यादों में से एक है.

आज भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके संजू सैमसन का मानना है कि उनके पिता का दिल्ली छोड़कर केरल जाने का फैसला ही उनके करियर की नींव बना, जिसने उन्हें घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता दिखाया.

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें? जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola