भारत ने पाकिस्तान को हॉकी वर्ल्ड कप से किया बाहर, 5-3 से दी करारी शिकस्त

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से मात दी.

विज्ञापन

Hockey World Cup 2026, IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है. एम्सटेलवीन के वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर अपने अभियान को मजबूती दी. दोनों टीमों के बीच मुकाबले में शुरुआत से ही रोमांच देखने को मिला और भारत ने लगातार दबाव बनाए रखते हुए पाकिस्तान को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया.

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे. वहीं मंदीप सिंह, अभिषेक और हार्दिक सिंह ने भी एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो जबकि सूफयान खान ने एक गोल किया, लेकिन भारतीय टीम की आक्रामक हॉकी के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं.

पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा

मुकाबले की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक रुख अपनाया. छठे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक से गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा, जब उसके खिलाड़ी मोहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड दिखाया गया और पाकिस्तान को दो मिनट के लिए 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. भारत ने इस मौके का फायदा उठाया और 11वें मिनट में मंदीप सिंह ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बना ली थी.

हरमनप्रीत का दूसरा गोल

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा. एक और पेनल्टी कॉर्नर मिलने पर हरमनप्रीत ने अपना दूसरा गोल दाग दिया और भारत को 3-0 से आगे कर दिया. पाकिस्तान ने हन्नान शाहिद के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने तुरंत पलटवार किया. अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत की बढ़त फिर से तीन गोल की कर दी. पाकिस्तान ने इसके बाद सूफयान खान के गोल से स्कोर 4-2 किया, लेकिन हाफ टाइम तक भारत मजबूत स्थिति में रहा.

ये भी पढ़ें: भारत के 600 टेस्ट मैचों का सफर: 94 साल, 187 जीत...ऐसे बदली टीम इंडिया की तस्वीर

हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया गोल

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने अपना दबदबा कायम रखा. पाकिस्तान के अरशद ने आदित्य लालगे को फाउल किया, जिसके बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला. हार्दिक सिंह ने जिम्मेदारी संभाली और गेंद को गोल के निचले बाएं कोने में भेजकर भारत का पांचवां गोल कर दिया. इसके साथ ही भारत ने 5-2 की बढ़त हासिल कर ली.

चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान ने की वापसी की नाकाम कोशिश

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की. हन्नान शाहिद ने एक और गोल कर भारत की बढ़त को 5-3 कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार हमले किए और भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की. हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा और पाकिस्तान को ज्यादा मौके नहीं दिए. आखिरी सीटी बजते ही भारत ने 5-3 से शानदार जीत दर्ज कर ली.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: श्रीलंका को 165 रन से हराकर भी टॉप-4 से बाहर भारत, जानें टीम इंडिया का हाल

भारत के लिए क्यों खास थी यह जीत?

भारत के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण था. टीम ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जीत भारत के लिए अगले दौर की राह आसान करने वाली साबित हुई. वहीं पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था. इंग्लैंड के खिलाफ हार और वेल्स के खिलाफ ड्रॉ के बाद उसके खाते में सिर्फ एक अंक था. भारत के खिलाफ हार के साथ उसकी आगे बढ़ने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 2010 में लिया था 1982 की हार का बदला, अब 16 साल बाद फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola