मानव सुथार ने रचा इतिहास, नरेंद्र हिरवानी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

Updated:
विज्ञापन

मानव सुथार (फोटो- सोशल मीडिया)

श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है। वे पहले दो टेस्ट मैचों में 6-6 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

Manav Suthar Create History: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत की इस जीत के हीरो स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर श्रीलंका की पारी 206 रन पर समेट दी.

भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 206 रन पर ढेर हो गई. मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट अपने नाम किए और श्रीलंका को 165 रन से हराया. मानव सुथार के इस प्रदर्शन से भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

पहले दो टेस्ट में 6-6 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय

श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट लेने के साथ ही मानव सुथार ने इतिहास के पन्नों में भी अपना नाम दर्ज करा लिया. वह अपने पहले दो टेस्ट मैचों में छह-छह विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा नरेंद्र हिरवानी ने किया था.

राजस्थान में जन्मे मानव सुथार ने जून 2026 में मुल्लनपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने छह विकेट झटके थे. अब श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे टेस्ट में भी छह विकेट लेकर उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने गिल को पछाड़ा, WTC में बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

हिरवानी ने दोनों पारियों में लिए थे 8-8 विकेट

नरेंद्र हिरवानी ने जनवरी 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में आठ-आठ विकेट लेकर तहलका मचा दिया था. इसके बाद नवंबर 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा टेस्ट खेला.

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले की दूसरी पारी में हिरवानी ने 6/59 के शानदार आंकड़े दर्ज किए थे. इस तरह पहले दो टेस्ट में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मानव सुथार ने अब हिरवानी के खास क्लब में जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 से आगे


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola