WTC Points Table: श्रीलंका को 165 रन से हराकर भी टॉप-4 से बाहर भारत, जानें टीम इंडिया का हाल
भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रन से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में अपनी स्थिति मजबूत की है. हालांकि, टीम इंडिया 53.33 PCT के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है. जानें क्या है पूरी WTC पॉइंट्स टेबल की स्थिति.
WTC Points Table Updated: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने 165 रन की शानदार जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मंगलवार को मैच के पांचवें और आखिरी दिन भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 206 रन पर ऑलआउट कर मुकाबला अपने नाम किया.
भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई. सुथार ने 23.4 ओवर की गेंदबाजी में छह विकेट चटकाए और श्रीलंका की दूसरी पारी को तहस-नहस कर दिया.
64 अंक के साथ पांचवें स्थान पर भारत
श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ भारत ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में 10 टेस्ट मैचों में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. टीम इंडिया के अब 64 अंक हो गए हैं और उसका PCT बढ़कर 53.33 हो गया है. हालांकि, इस जीत के बावजूद भारत WTC प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है.
भारत से एक स्थान ऊपर बांग्लादेश है, जिसने पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर WTC टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 77.77 PCT के साथ शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें: मानव सुथार ने रचा इतिहास, नरेंद्र हिरवानी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने
WTC 2025-27 की अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल
| रैंक | टीम | टेस्ट | जीत | हार | ड्रॉ | पेनल्टी | अंक | PCT% |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 0 | 0 | 84 | 77.77 |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 36 | 75.00 |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 0 | 52 | 72.22 |
| 4 | बांग्लादेश | 5 | 3 | 1 | 1 | 0 | 40 | 66.67 |
| 5 | भारत | 10 | 5 | 4 | 1 | 0 | 64 | 53.33 |
| 6 | श्रीलंका | 5 | 1 | 2 | 2 | 0 | 20 | 33.33 |
| 7 | इंग्लैंड | 13 | 4 | 8 | 1 | 14 | 38 | 24.36 |
| 8 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 4 | 0 | 8 | 16 | 22.22 |
| 9 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 2 | 0 | 30 | 20.83 |
हार के बाद श्रीलंका का PCT गिरा
भारत के खिलाफ हार के बावजूद श्रीलंका WTC टेबल में छठे स्थान पर बना हुआ है. हालांकि, उसका PCT 41.67 से गिरकर 33.33 हो गया है. श्रीलंका के अब पांच टेस्ट में एक जीत, दो हार और दो ड्रॉ के साथ 20 अंक हैं.
भारत के अभी 8 टेस्ट बाकी
WTC 2025-27 चक्र में भारत को अभी आठ टेस्ट मैच खेलने हैं. इनमें श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और अगले साल घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट शामिल हैं. ऐसे में भारत के पास फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अभी काफी मौके बाकी हैं.
WTC फाइनल के लिए शीर्ष दो में रहना जरूरी
WTC चक्र के अंत में प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं. भारत ने WTC के पहले दो चक्रों में लगातार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों बार उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. पिछले चक्र में टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. पिछले साल घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारत की शीर्ष दो में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा था. अब टीम के सामने WTC 2025-27 में वापसी करने की चुनौती है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 से आगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








