भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 मुकाबला फ्री में कब, कहां और कैसे देखें? जानें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन
Shreyas Iyer and Harry Brook

हैरी ब्रूक और श्रेयस अय्यर टॉस के समय (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. जानिए मैच कितने बजे शुरू होगा, टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं और फ्री में मुकाबले का लुत्फ कैसे उठा सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके कारण दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. ऐसे में दूसरे मैच पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी होंगी.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी, जबकि हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को चुनौती देने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज और अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.

IND vs ENG 2nd T20I कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 4 जुलाई (शनिवार) को खेला जाएगा.

IND vs ENG 2nd T20I कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.

मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस मुकाबले से आधा घंटा पहले रात 6:30 बजे से होगा.

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 चैनलों पर देखा जा सकता है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं इसके साथ आप भारत और इंग्लैंड के मैच का मजा जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं.

फ्री में कैसे देखें मुकाबला?

यदि आपके पास सोनी लिव और जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, विल जैक्स, जैकब बेटेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद और जोश टंग.

यह भी पढ़ें: 148 साल के टेस्ट इतिहास में बेन स्टोक्स का दर्ज है ये ट्रिपल कारनामा, नहीं कर पाया कोई ऐसा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola