रवींद्र जडेजा ने की कुलदीप यादव की नकल, गंभीर भी नहीं रोक पाए हंसी

Updated:
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा और कोच गौतम गंभीर का दिखा खास बॉन्डिंग (एक्स)

रवींद्र जडेजा ने कुलदीप यादव की गेंदबाजी एक्शन की नकल कर जीता दिल. मुख्य कोच गौतम गंभीर भी हंसी नहीं रोक पाए. देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Jadeja mimics Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सेटअप में लौटे हैं और वापसी के साथ ही उन्होंने अपने पुराने अंदाज की झलक दिखा दी है. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे अभ्यास मुकाबले में जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान दिया. हालांकि, उनकी चर्चा सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन को लेकर नहीं हो रही, बल्कि मैदान के बाहर उनका एक मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कुलदीप की नकल कर जडेजा ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ नजर आ रहे हैं. इसी दौरान जडेजा ने साथी स्पिनर कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की मजेदार अंदाज में नकल करनी शुरू कर दी. जडेजा की इस हरकत को देखकर गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. वीडियो में कमेंटेटर की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं, “वह कुलदीप यादव की नकल कर रहे हैं.” जडेजा का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी मनोरंजन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े- WTC 2025-27: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट, जानें तारीख और वेन्यू

37 साल की उम्र में भी दिखा जडेजा का दम

रवींद्र जडेजा के लिए यह वापसी काफी प्रभावशाली रही है। श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। उन्होंने रमेश मेंडिस और पसिंदू सूरियबंदारा को अपना शिकार बनाया. इसके बाद बल्ले से भी जडेजा ने अहम पारी खेली. उन्होंने 117 गेंदों पर 63 रन बनाए और अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके इस प्रदर्शन ने दिखा दिया कि अनुभवी ऑलराउंडर अब भी टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं.

वापसी के साथ टीम में मजबूत हुई जडेजा की भूमिका

काफी समय बाद टेस्ट टीम में लौटे जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की योजनाओं में अहम माना जा रहा है. स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं. अभ्यास मैच के पहले दिन भारत के स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया. जडेजा के अलावा कुलदीप यादव और सुथार ने भी विकेट हासिल किए. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के स्पिन आक्रमण पर सभी की नजरें रहेंगी.

गंभीर के साथ जडेजा की मस्ती ने खींचा ध्यान

जडेजा को आम तौर पर मैदान पर अपने आक्रामक और जोशीले अंदाज के लिए जाना जाता है, लेकिन वायरल वीडियो में उनका हल्का-फुल्का और मजाकिया रूप देखने को मिला. टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने कुलदीप यादव की नकल करने का उनका अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. टेस्ट टीम में वापसी के साथ जडेजा ने जहां अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, वहीं इस मजेदार पल ने यह भी दिखाया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच किस तरह की दोस्ताना बॉन्डिंग है.

इसे भी पढ़े- Kane Williamson Birthday: RCB ने शेयर किया विराट-केन की दोस्ती का वीडियो, मंधाना समेत इन्होंने किया बर्थडे विश



विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola