भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज अनिल कुंबले ने आज ही के दिन किया था डेब्यू, पहले ही टेस्ट में लगाना चाहते थे शतक

Updated:
विज्ञापन

अनिल कुंबले (फोटो—सोशल मीडिया)

36 साल पहले भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलते हुए उन्होंने क्या सोचा था? जानिए 10 विकेट के रिकॉर्ड से लेकर अपने शतक के सपने तक की कहानी.

विज्ञापन

Anil Kumble Test Debut: 9 अगस्त का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास वजह से याद किया जाता है. आज ही के दिन 36 साल पहले भारत के महान स्पिनर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. 9 अगस्त 1990 को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ कुंबले ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह युवा लेग स्पिनर आगे चलकर भारत का सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बनेगा. दिलचस्प बात यह है कि कुंबले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाना चाहते थे.

10 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

खिलाड़ीअवधि (Span)मैच (Mat)पारी (Inns)गेंदें (Balls)ओवर (Overs)मेडन (Mdns)रन (Runs)विकेट (Wkts)सर्वश्रेष्ठ (BBI)औसत (Ave)इकोनॉमी (Econ)स्ट्राइक रेट (SR)4 विकेट5 विकेट10 विकेट
अनिल कुंबले1990-2008132236408506808.215761835561910/7429.652.6965.9931358

अनिल कुंबले का नाम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के महान गेंदबाजों में लिया जाता है. 132 टेस्ट मैचों में उन्होंने 619 विकेट लिए. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वनडे में भी कुंबले के नाम 271 मैचों में 337 विकेट दर्ज हैं. 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में कुंबले ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था. वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने थे.

पहले टेस्ट से था शतक का सपना

कुंबले की कहानी का एक और दिलचस्प पहलू उनकी बल्लेबाजी से जुड़ा है. गेंद से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले कुंबले के मन में खुद भी बल्ले से बड़ी पारी खेलने की इच्छा थी. वह पहले टेस्ट मैच से ही शतक लगाने की कोशिश करते रहे. हालांकि, उनका यह सपना पूरा होने में 117 टेस्ट मैच लग गए.

117वें मैच में ठोका शतक

इंग्लैंड के खिलाफ अपने 117वें टेस्ट में कुंबले ने करियर का इकलौता टेस्ट शतक लगाया. इस पारी को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि वह लगातार गेंदबाजों को पढ़ने और उनके खिलाफ सही अनुमान लगाने की कोशिश करते थे. आखिरकार 117वें टेस्ट में उनका अनुमान सही साबित हुआ.कुंबले के मुताबिक, उनके शतक से ज्यादा उनके साथी खिलाड़ी खुश थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वीवीएस लक्ष्मण उनके शतक का जश्न मनाते हुए गिर तक गए थे.

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारत के 'टॉप-3' दिग्गज, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

फैंस के साथ शेयर किया था भावुक पोस्ट

View on Instagram

कुंबले ने पिछले साल अपने डेब्यू की 35वीं सालगिरह को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने बताया कि उनके पहले टेस्ट ने उन्हें ऐसी सीख दी, जिसे उन्होंने पूरे करियर में अपने साथ रखा. पहली पारी में 47 ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 105 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 13 ओवर में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. यह वह शुरुआत नहीं थी, जिसकी कोई युवा खिलाड़ी उम्मीद करता है, लेकिन यही अनुभव आगे चलकर उनके लिए बड़ी सीख बना.

एक्सपर्ट और कॉमेंटेटर के रूप में सक्रिय

रिटायरमेंट के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले खाली नहीं बैठे है. वर्तमान में वे स्टार स्पोर्ट्स और जियोसिनेमा जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक क्रिकेट एक्सपर्ट और कॉमेंटेटर के रूप में सक्रिय हैं. इसके साथ ही, वह कर्नाटक वन विभाग के वन्यजीव संरक्षण ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पर्यावरण जागरूकता बढ़ा रहे हैं. वे 2019 से लेकर 2022 तक आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के हेड कोच भी रह चुके है. सुत्रों के अनुसार अभी उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच बनने को लेकर भी सकारात्मक बातचीत चल रही है. इसके अलावा, वह अपनी खेल प्रबंधन कंपनी 'Tenvic' भी संभालते हैं.

Also Read: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, साई सुदर्शन हुए टेस्ट सीरीज से बाहर


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola