पीवी सिंधू ने जीता जापान ओपन का खिताब, अकाने यामागुची को हराया
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को सीधे सेटों में मात दी. जीत के बाद, सिंधू ने अपने मेंटर विमल सर को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया है.
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराकर तोक्यो में जापान ओपन का खिताब जीता. उन्होंने फाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में अकाने यामागुची को मात दी.
खिताब जीतने के बाद पीवी सिंधू ने अपने मेंटर विमल सर को धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है. पीवी सिंधू ने अपने पोस्ट में लिखा है -बहुत-बहुत धन्यवाद, विमल सर. इतने सालों में आपके लगातार गाइडेंस, सपोर्ट और मेंटरशिप के लिए धन्यवाद. आप सच में इंडियन बैडमिंटन के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं. मैं हमेशा आपके और मेरे पिता के रिश्ते के लिए शुक्रगुजार हूं.वो सारी हिम्मत बढ़ाने वाली बातें, वो सारे लंबे मैसेज, जिसने मेरा हौसला बढ़ाया.प्लीज इंडियन बैडमिंटन की रीढ़ बने रहें. आप जैसे बहुत कम लोग हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए