इंग्लैंड में रोहित शर्मा का जलवा, ODI में ऐसा कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

Updated:
विज्ञापन
रोहित शर्मा शॉट लगाते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

रोहित शर्मा शॉट लगाते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की धरती पर 1500 वनडे रन पूरे कर लिए हैं, ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया.

विज्ञापन

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. रोहित इंग्लैंड की धरती पर 1500 वनडे रन पूरे करने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह मुकाम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में हासिल किया.

रोहित को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 35 रन की जरूरत थी और उन्होंने महज 32 गेंदों में यह आंकड़ा छू लिया. पहले दो वनडे में संघर्ष करने वाले रोहित इस बार मुश्किल पिच पर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए. जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन की सटीक गेंदबाजी के सामने रोहित ने शुरुआत में धैर्य दिखाया. उसके बाद अपने चिर-परिचित पुल और फ्लिक शॉट्स से रन बटोरे, जिसमें बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर लगाए गए दो शानदार छक्के भी शामिल थे.

इंग्लैंड में विदेशी बल्लेबाजों में रोहित के सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड में विदेशी बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा वनडे रन के मामले में रोहित अब शीर्ष पर पहुंच गए हैं. उनके नाम 30 पारियों में 1501 रन दर्ज हो गए हैं. इस सूची में विराट कोहली 1419 रन के साथ दूसरे, केन विलियमसन 1393 रन के साथ तीसरे और रिकी पोंटिंग 1387 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं.

वनडे में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशअवधिपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
रोहित शर्माभारत2011–2026301501*14062.5489.6177
विराट कोहलीभारत2011–202635141910750.6791.48113
केन विलियमसनन्यूजीलैंड2013–201923139314869.6585.9849
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया1999–201037138712642.0379.4336
विवियन रिचर्ड्सवेस्टइंडीज1975–1991291345189*64.0484.6445
क्रिस गेलवेस्टइंडीज2000–2019361258132*37.0078.5217
राहुल द्रविड़भारत1996–201132123814545.8580.65211
महेला जयवर्धनेश्रीलंका1998–201432119714441.2781.1535
बाबर आजमपाकिस्तान2016–202126118315851.4391.2835
शिखर धवनभारत2013–202222114212560.1097.6044

2019 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित ने बनाए थे 648 रन

रोहित की इंग्लैंड में सफलता का सबसे बड़ा अध्याय 2019 विश्व कप रहा, जहां उन्होंने नौ मैचों में 648 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का गौरव हासिल किया था. उस विश्व कप में उन्होंने पांच शतक भी जड़े थे, जो आज भी एक विश्व कप संस्करण में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है. दूसरे वनडे के बाद में ऐसी खबरें सामने आ रही है कि चयनकर्ता भविष्य की योजनाओं में रोहित को शामिल नहीं मान रहे हैं. ऐसे समय में लॉर्ड्स में खेली गई यह पारी उनके अनुभव और क्लास की एक और यादगार झलक साबित हुई.

ये भी पढ़ें: भारत के गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई, लॉर्ड्स में डकेट-बेथेल ने बनाया नया रिकॉर्ड


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola