रोहित शर्मा के शतक पर फिरा पानी, इंग्लैंड ने 27 रन से मुकाबला जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

जीत के बाद इंग्लैंड टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला इंग्लैंड ने 27 रन से जीत लिया. लॉर्ड्स में खेले गए इस रोमांचक मैच में बेन डकेट के शतक ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. जानिए मैच की पूरी जानकारी.
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत मेजबान टीम के नाम रहा. लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी.
लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी करके कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इस दौरान दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लिया. भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में पहले विकेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है. जैकब बेथेल 93 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए.
बेन डकेट के शतक से इंग्लैंड ने बनाए 387 रन
डकेट ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया. वह 135 गेंदों पर 1 छक्का और 18 चौके की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए. डकेट ने आउट होने से पहले जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की. जो रूट ने 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए. बटलर ने 13 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए. इन खिलाड़ियों की मदद से इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और प्रिंस यादव ने 1 विकेट चटकाए.
भारत की अच्छी शुरुआत
388 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की. दोनों खिलाड़ियों ने अपना अर्धशतक पूरा किया. शुभमन गिल 77 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रोहित शर्मा को विराट कोहली का साथ मिला.
दूसरे विकेट के लिए भी शतकीय साझेदारी
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. रोहित 138 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित के आउट होने के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई. रोहित 138 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद ईशान किशन 14, अय्यर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. विराट कोहली भी 74 रन बनाकर आउट हो गए.
भारत 27 रन से हारा
उसके बाद केएल राहुल 12 रन और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हो गए. अंतिम में गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह ने मिलकर भारत को 350 के पार पहुंचाया. भारत ने 7 विकेट गंवाकर 360 रन पहुंचा . इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 4, आदिल रशीद ने 1, बेथेल ने 1 और आर्चर ने 1 विकेट चटकाए. इसके साथ ही इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, विदेशी सरजमीं पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










