IND vs ENG Live Score: रोहित का शतक और विराट के अर्धशतक के बाद भी हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 27 रन से जीता मुकाबला
बेथेल ने रोहित शर्मा को किया बोल्ड (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत मेजबान टीम के नाम रहा. लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी.
मुकाबले का हाल
काफी समय बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में भारत को हराने में सफलता हासिल की. लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला. पिच थोड़ी धीमी जरूर थी, लेकिन इसका असर बल्लेबाजों की आक्रामकता पर नहीं दिखा.
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट और जोस बटलर ने दमदार पारियां खेलीं. डकेट और बेथेल की रिकॉर्ड 192 रन की ओपनिंग साझेदारी ने भारत को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद रूट और बटलर ने तेज रन बनाकर टीम का स्कोर 387 रन तक पहुंचा दिया.
जवाब में भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित ने एक यादगार शतक जड़ा, जबकि गिल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. विराट कोहली ने भी अपनी क्लास दिखाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और रोहित के साथ शतकीय साझेदारी की. एक समय भारत मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन रोहित के आउट होते ही मध्यक्रम लड़खड़ा गया.
अंतिम ओवरों में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. भारत 50 ओवर में 360 रन ही बना सका और 27 रन से मुकाबला हार गया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.
लॉर्ड्स में मैच का सबसे ज़्यादा कुल स्कोर
- 747 इंग्लैंड बनाम भारत 2026
- 655 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका 2025
- 651 इंग्लैंड बनाम भारत 2002
इंग्लैंड 27 रन से जीता
388 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए. भारत ने इस मुकाबले को 27 रन से गंवा दिया. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 138, शुभमन गिल ने 77, विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली. इसके बाद भारतीय पारी पूरी तरह से बिखर गई.
केएल राहुल हुए आउट
केएल राहुल 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके साथ ही भारत के जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई.
विराट कोहली 74 रन बनाकर हुए आउट
विराट कोहली 74 रन बनाकर आउट हो गए. 315 के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा. विराट कोहली को सैम करन ने आउट किया. सैम करन ने पिछले दो ओवर में 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को इस मुकाबले में वापसी करवा दी है.
एक ओवर में भारत के दो विकेट गिरे
एक ओवर में भारत ने दो विकेट गंवाकर मैच में पकड़ ढीली कर दी. ईशान किशन के बाद श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए. 304 के स्कोर पर तीसरा और चौथा विकेट गिरा.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए