VIDEO: पटना में बाढ़ में डूबा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए लाइन में लग रहे लोग, पानी में समाए तीन शेड

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flash Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार के शेड पानी में डूब गए हैं. लोगों को अंतिम संस्कार के लिए जगह ढूंढने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Bihar Flash Flood: बिहार में गंगा और गंडक के बढ़ते जलस्तर ने अब लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है. दीघा स्थित जनार्दन घाट पर बाढ़ का पानी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है. अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए तीन बड़े शेड पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंगा के पानी में डूबे अंतिम संस्कार के शेड

जनार्दन घाट पर शवों को रखने और अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए शेड अब गंगा की तेज धार की चपेट में आ चुके हैं. पानी लगातार बढ़ने से घाट पर उपलब्ध जगह भी कम होती जा रही है. ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क किनारे अंतिम संस्कार करने की मजबूरी

बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण घाट पर पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है. कई परिवारों को आसपास की जगह तलाशकर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति इतनी गंभीर हो गयी है कि शव जलाने के लिए भी जगह को लेकर सोचना पड़ रहा है.

एक व्यक्ति ने बताया कि घाट पर पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले जहां शवों का अंतिम संस्कार आसानी से हो जाता था, वहां अब पानी पहुंच चुका है. अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगली बार अंतिम संस्कार के लिए जगह मिलना और मुश्किल हो सकता है.

Also Read : VIDEO : बिहार में बाढ़ को लेकर सम्राट सरकार की क्या है तैयारी, कैसे निपटेंगे वीडियो में जानिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन