Spain vs Argentina Highlights: स्पेन ने जीता 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

स्पेन बनाम अर्जेंटीना (फोटो- सोशल मीडिया)

फीफा विश्व कप 2026 का महामुकाबला का समय आ गया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से उतरी है.

विज्ञापन

एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने किया गोल

106वें मिनट में स्पेन के फेरन टॉरस ने शानदार गोल दागकर टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी है.

एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मुकाबला

एक्स्ट्रा टाइम में अब अर्जेंटीना की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी. फर्नांडेज को रेड कार्ड मिल चुका है और वो इस मुकाबले से बाहर हो गए है. 90 मिनट का खेल पूरा होने के बाद 9 मिनट का इंजरी टाइम भी हुआ, जिसमें अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. अब मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है.

इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के फर्नांडेज को मिला रेड कार्ड

90 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और मैच अब इंजरी टाइम में पहुंच गया है. चार मिनट का एक्ट्रा टाइम मिला है. इस दौरान इंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड मिला. इसके साथ ही वो इस गेम से बाहर हो गए हैं.

75 मिनट के बाद भी नहीं हुआ कोई गोल

फाइनल मुकाबले में 75 मिनट के बाद भी एक गोल भी नहीं हो सका है. अर्जेंटीना और स्पेन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

दूसरे हाफ का खेल शुरू

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है. पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा. अब अर्जेंटीना और स्पेन की नजरें शुरुआती बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी, क्योंकि एक गोल इस मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल सकता है.

पहले हाफ नहीं हुआ कोई गोल

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है. न्यू जर्सी में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अभी तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी है और स्कोर 0-0 की बराबरी पर है. पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने आक्रामक फुटबॉल खेली और कुछ अच्छे मौके भी बनाए, लेकिन शानदार डिफेंस और गोलकीपिंग के चलते गोल नहीं हो सका.

स्पेन ने अपने पारंपरिक पजेशन गेम के दम पर गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अर्जेंटीना ने तेज जवाबी हमलों के जरिए स्पेनिश रक्षा पंक्ति को चुनौती देने की कोशिश की. हालांकि दोनों टीमें अंतिम तीसरे हिस्से में निर्णायक बढ़त हासिल करने में नाकाम रहीं.

पहले हाफ का एक अहम पल तब आया जब अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज को स्पेन के मिकेल ओयारजाबल पर फाउल करने के लिए यलो कार्ड दिखाया गया. मुकाबला अभी पूरी तरह खुला हुआ है और दूसरे हाफ में दोनों टीमें जीत की तलाश में अधिक आक्रामक रुख अपना सकती हैं. अब विश्व चैंपियन का फैसला अगले 45 मिनट में होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola