संदिग्ध अवस्था में कार में मिले टाइगर वुड्स

Published at :31 May 2017 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में कार में मिले टाइगर वुड्स

वाशिंगटन : टाइगर वुड्स को लेकर पुलिस रिपोर्ट के बाद इस दिग्गज गोल्फर को लेकर कुछ नये खुलासे हुए हैं जिनमें बताया गया है कि वह फ्लोरिडा की सड़क पर अजीबोगरीब तरीके से पार्क की गयी कार में ड्राइवर सीट पर गहरी नींद में सो रहे थे तथा कार का इंजिन चल रहा था और […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : टाइगर वुड्स को लेकर पुलिस रिपोर्ट के बाद इस दिग्गज गोल्फर को लेकर कुछ नये खुलासे हुए हैं जिनमें बताया गया है कि वह फ्लोरिडा की सड़क पर अजीबोगरीब तरीके से पार्क की गयी कार में ड्राइवर सीट पर गहरी नींद में सो रहे थे तथा कार का इंजिन चल रहा था और उसकी बत्ती जल बुझ रही थी.

जब पुलिस अधिकारी ने उन्हें जगाया तो वुड्स को यह पता ही नहीं था वह कहां पर हैं. उन्होंने पहले कहा कि वह अभी लास एंजिल्स से गोल्फ खेलकर आये हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि वह अभी कहां हैं और अपने आवास जुपिटर आइलैंड से कितनी दूर हैं. इसके बाद वह फिर से सो गये. वुड्स की स्थिति गंभीर थी और वह लड़खड़ा रहे थे. उनके शरीर में हालांकि एल्कोहल का कोई सबूत नहीं पाया गया. इससे वुड्स के इस बयान की पुष्टि की होती है जो उन्होंने सोमवार की रात जारी किया था.

उसमें इस गोल्फर ने कहा था कि दवाइयों का उन पर बुरा असर पड़ा. जुपिटर पुलिस ने कहा कि वुड्स की सांस का परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि उन्होंने शराब नहीं पी थी. वह बाद में मूत्र परीक्षण के लिये तैयार हो गये थे. वुड्स के लगभग चार घंटे तक पाम बीच कंटरी जेल में बिताने के एक दिन बाद मौके पर मौजूद पुलिस के चार अधिकारियों की घटना रिपोर्ट और हलफनामा जारी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola