होंडुरास में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, चार की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तिगूसिगल्पा : होंडुरास के एक स्टेडियम में हो रहे एक चैम्पियनशिप फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हो गए. यह स्टेडियम क्षमता से अधिक भरा हुआ था. अस्पताल के प्रवक्ता एम. ओसोरिओ ने कल कहा कि राजधानी तिगूसिगल्पा में 35,000 सीट […]
विज्ञापन
तिगूसिगल्पा : होंडुरास के एक स्टेडियम में हो रहे एक चैम्पियनशिप फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हो गए. यह स्टेडियम क्षमता से अधिक भरा हुआ था.
अस्पताल के प्रवक्ता एम. ओसोरिओ ने कल कहा कि राजधानी तिगूसिगल्पा में 35,000 सीट वाले नेशनल स्टेडियम के एक द्वार से लोग मैच देखने के लिए जबरन अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की.
उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रतिक्रिया से बचने के लिए भाग रहे लोगों की कुचल जाने की वजह से मौत हो गई. प्रवक्ता ने कहा कि दो की मौत स्टेडियम में हुई और दो ने अस्पताल में दम तोड़ा. जब यह घटना हुई उस वक्त मैच चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










